• Thu. Mar 12th, 2026

शहीद संदीप सिंह की प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई उमड़ा जनसैलाब।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 19, 2022

 

टुंडी 19 दिसंबर –दीपक पाण्डेय — टुंडी प्रखंड के जाताखुंटी पंचायत के चरककला गांव निवासी संदीप सिंह की प्रथम पुण्य तिथि मनाई गई। विदित हो कि एक बर्ष पहले संदीप सिंह की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। सर्वप्रथम जिला परिषद अध्यक्षा धनबाद शारदा सिंह ने शहीद स्थल पर संदीप सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की एवं बच्चों द्वारा राष्ट्रीय गीत गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। शहीद दिवस के अवसर पर गाजे बाजे के साथ एवं राष्ट्रीय गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया गया। इस शहीद कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता चुनचुन मिश्रा द्वारा मंच संचालन किया गया। शहीद दिवस पर पधारे कई अतिथियों द्वारा अपने संक्षिप्त भाषण में कहा गया कि वीर सपूत की बलिदान कभी बेकार नहीं जाएगी आने वाले दिनों में इस चरककला गांव से कई संदीप जैसे वीर सपूतों का जन्म होगा और भारत की सेवा करने में कभी पीछे नहीं हटेंगे। इस शहीद दिवस पर मुख्य रूप से जिला परिषद अध्यक्षा शारदा सिंह, जिला परिषद सदस्या मीना हेम्ब्रम, प्रमुख मालती मरांडी, उपप्रमुख संजू गुप्ता, भाजपा के वरिष्ठ नेता गोपाल पाण्डेय, जदयू के दीपनारायण सिंह, आजसू के भास्कर ओझा, दिनेश राय, के साथ साथ डी.एस.पी.अरविंद सिंह,मनियांडीह इंस्पेक्टर सुधीर प्रसाद, थाना प्रभारी अशफ़ाक आलम, के अलावा शहीद संदीप सिंह के पूरे परिवार एवं गांवों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *