
जमशेदपुर: शहीद भगत सिंह जयंती के अवसर पर आरंभ युवा मंच द्वारा जुबिली पार्क में ‘UNMUTE’ नामक खुले मंच का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ नागरिक समाज के लोगों ने भी भागीदारी की। इस दौरान युवाओं ने गीत, कविता, शायरी, कहानी, पोस्टर तथा अन्य रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपने विचारों और आकांक्षाओं को अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम के दौरान शहीद भगत सिंह के जीवन, उनके विचारों और मौजूदा दौर में उनकी प्रासंगिकता पर भी चर्चा हुई। इसके साथ ही पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन को केंद्र में रखते हुए युवाओं के लिए विभिन्न संवादपरक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत TTTPA लाइब्रेरी के सदस्यों द्वारा भगत सिंह की शहादत पर केंद्रित प्रस्तुति से हुई, जिसमें इप्टा जमशेदपुर के साथियों ने कोरस गीत प्रस्तुत किया। इसके बाद कार्यक्रम की संचालक निधि मुंडा ने ‘UNMUTE’ के उद्देश्य को साझा किया। उन्होंने बताया कि यह मंच युवाओं को बिना किसी झिझक के अपने विचार, सवाल, सपने और आकांक्षाएँ साझा करने का अवसर देता है। इसके बाद खुले सत्र की शुरुआत हुई, जिसमें युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ गीत, कविता, शायरी, कहानी और अन्य रचनात्मक प्रस्तुतियाँ दीं।

कार्यक्रम के दौरान भगत सिंह के जन्मदिन के अवसर पर केक काटकर उन्हें याद किया गया। वक्ताओं ने भगत सिंह के विचारों को वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों से जोड़ते हुए कहा कि उनके लिए आज़ादी का अर्थ केवल औपनिवेशिक शासन से मुक्ति तक सीमित नहीं था। उनके सपनों की आज़ादी में एक न्यायपूर्ण, बराबरी पर आधारित और शोषणमुक्त समाज की कल्पना भी शामिल थी। आज़ादी के दशकों बाद भी उनके सपनों के भारत को लेकर सवाल और चुनौतियाँ मौजूद हैं। वक्ताओं ने कहा कि नई पीढ़ी के लिए भगत सिंह के जीवन और विचारों का गहन अध्ययन करना तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तर्कशील सोच को अपनाना आवश्यक है।

प्रतिभागियों ने पोस्टकार्ड और पेंटिंग के माध्यम से भी अपने विचारों को अभिव्यक्त किया।
*‘Youngsters Green Voice Zone’ में युवाओं ने रखे विचार*
कार्यक्रम के अंतिम सत्र में JASSOY(Just a step seed our youth) के साथियों द्वारा ‘Youngsters Green Voice Zone’ का आयोजन किया गया। इसके तहत ‘Idea- Action Wall’ के माध्यम से प्रतिभागियों ने पर्यावरण को लेकर अपने विचारों और उन्हें व्यवहार में बदलने के लिए उठाए जा सकने वाले कदमों को पोस्ट-इट नोट्स पर लिखा। युवाओं ने प्रदूषणमुक्त शहर, प्लास्टिक के कम इस्तेमाल, कचरा न फैलाने और पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली जैसे संकल्प साझा किए।
इसके अलावा ‘Paint the Future’ के तहत सामूहिक चित्रकारी तथा ‘One Seed – One Voice’ गतिविधि में seed balls और संदेश कार्ड के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से युवाओं ने पर्यावरणीय चुनौतियों को समझने और व्यक्तिगत स्तर पर छोटे-छोटे कदमों के जरिए बदलाव की शुरुआत करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने भगत सिंह के सपनों का भारत बनाने के लिए जाति, धर्म और नस्ल से ऊपर उठकर न्यायपूर्ण एवं बेहतर समाज के निर्माण, पर्यावरण संरक्षण तथा सकारात्मक सामाजिक बदलाव के लिए सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में आकाश कुमार, चित्रलेखा महतो, आदित्य राज, विक्की, संजय, रश्मि, देबप्रिया दत्ता, बिंदिया कुमारी, अनामिका कुमारी सिंह, प्रियांशु, स्वाति, आशीष दास, अंजलि कुमारी और अर्णव सहित अन्य युवाओं ने प्रस्तुतियाँ दीं। इप्टा जमशेदपुर की ओर से वर्षा, सुजल, दिव्या, नम्रता, सुरभि, श्रवण, पार्थो और अर्पिता ने भी विभिन्न प्रस्तुतियाँ दीं।
JASSOY टीम की ओर से संजय, यामिनी, ज्योति, नीतेश, सोनी, शिवम शर्मा, सत्यम प्रसाद, आकाश, स्वाति, शिवम प्रसाद, विक्की, मनीष, राहुल और परमजीत ने कार्यक्रम में सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम में निशान सिंह, ज्ञानदीप, विवेक कुमार, पूजा कुमारी, शशांक शेखर, स्वाति कुमारी, प्रेम शर्मा, निधि मुंडा, रिपांजल लकड़ा, प्रकाश रजक, रत्नेश, पूर्वी घोष, तरुण कुमार महतो, तनीषा , बी.एन. प्रसाद, सीमा, सूरज, तरुण कुमार, संजय सोलोमन, कनिष्क, अजय बेसरा, कमल बेसरा, कुंती बोइपाई, सुलोचना मुंडा,प्रदीप रजक, अंकुर शाश्वत, विकास कुमार सहित अन्य लोगों की भी उपस्थिति रही।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
