
पंकज ठाकुर

बड़कागांव l शहिद जगदेव प्रसाद सामाजिक न्याय का महान योद्धा के 102 वी जयंती के अवसर पर जागरूकता रथ बड़कागांव पहुंचा जिसको बड़कागांव जगदेव विचार मंच के बैनर तले भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष उमेश कुमार दांगी ने किया। स्वागत बरवाडीह चौक तथा बीएम मेमोरियल स्कूल प्रांगण में फूलमाला एवं शाल देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात जागरण रथ बड़कागांव स्थित भीमराव अंबेडकर के आदमकद प्रतिमा पर मलियार्पण, सूर्य मंदिर स्थित अमर शहीद जगदेव प्रसाद के प्रतिमा पर तथा पूर्व प्रमुख गुरदयाल महतो के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉक्टर संत कुमार सिंह ने कहां की सामाजिक न्याय का महान योद्धा अमर शहीद जगदेव प्रसाद पिछड़ों का मसीहा थे। सामाजिक न्याय की खातिर अपनी जान को निछावर कर दिये। जागरण रथ का प्रारंभ से बिहार झारखंड में हर वर्ष की भांति 2 फरवरी से 4 मार्च तक का तूफानी दौरा होता है। जिसके तहत 2 फरवरी को सुबह 10:00 बजे अमर शहीद जगदेव प्रसाद की पटना स्थित चौक से प्रारंभ किया गया। जागरण रथ का रवाना संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पटना हाई कोर्ट के पास पहुंचा और मालियार्पण किया।बिहार के महामहिम राज्यपाल पटना से जागरण रात को रवाना किया। बिहार के हर जिलों से होते हुए आज हजारीबाग जिला के बड़का गांव प्रखंड पहुंचे। जागरूकता रथ के माध्यम से मांग है कि संविधान निर्माता भीमराव अंबेडकर और जननायक कर्पूरी ठाकुर की तरह शोषितों के मसीहा अमर शहीद जगदेव प्रसाद और बीपी मंडल की चर्चा गांव-गांव में कराई जाए। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 312 के अनुसार न्यायाधीशों की नियुक्ति के लिए अखिल भारतीय न्यायिक सेवा आयोग का गठन किया जाए। व्यवहार न्यायालय में उच्चतम न्यायालय तक में न्यायाधीशों की नियुक्ति में अनुसूची जाति जनजाति पिछड़ी जाति अल्पसंख्यक को तथा आदिवासियों को जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण लागू किया जाए। देश के सभी सरकारी अर्द्ध सरकारी पुस्तकालय्यों और स्कूलों में अनिवार्य रूप से डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के साहित्य को रखा जाए और पढ़ाया जाए

। अमर शहीद जगदेव प्रसाद रामस्वरूप वर्मा बीपी मंडल और जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया। जाए अमर शहीद जगदेव प्रसाद महान रामस्वरूप वर्मा बीपी मंडल और जननायक कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। 5 वर्ष से लेकर 14 वर्ष के बच्चों बच्चियों का अनिवार्य शिक्षा लागू किया जाए।कुर्था गोलीकांड का पुनर न्यायिक जांच किया जाए आदि शामिल है। इस अवसर पर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो,आजसु पार्टी के केंद्रीय महासचिव रोशन लाल चौधरी,जगदेव विचार मंच के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर बालेश्वर महतो, कुशवाहा समाज के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता,मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, प्रोफेसर ज्योति जलधार,जय नारायण प्रसाद,लखेद्र ठाकुर, केशव महतो, भागीरथ महतो, बीएम मेमोरियल स्कूल के संचालक संदीप कुशवाह,राम सुंदर महतो, कैलाश कुमार राणा, सबुर महतो, त्रिवेणी महतो, भोला महतो, संतोष कुमार राणा, पंकज कुमार, महतो मीडिया प्रभारी शिव शंकर कुमार,उपेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार, विष्णु रजक, रघुवीर राम सैकड़ो लोग उपस्थितथे। रथ का रात्रि विश्राम हरली गांव में होंगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
