• Tue. Feb 17th, 2026

शंकरपुर स्टेशन में रातों रात ट्रैक्टर से अवैध बालू डंपिंग जारी, प्रशासन रोकने में विफल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 10, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

देवीपुर -: देवीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर रेलवे स्टेशन रातों रात सैकड़ों ट्रैक्टर से अवैध बालू डंपिंग जारी है। संवेदक के कहने पर मुंशी और निजी कनीय अभियंता इस कार्य को अपनी उपस्थिति में रातों रात स्थानीय कई गावों के ट्रैक्टरों द्वारा अजय नदी के सड़क पुल और रेलवे के नजदीक से बालू उठाव किया जा रहा है। जबकि आम आदमी के लिए एक भी ट्रैक्टर बालू उठाने अवैध खनन का सारे नियम कानून लागू कर दिए जाते हैं। बालू डंप कर देने के बाद से संवेदक पूरे शान से कहते हैं यह चालान का वैध बालू है। वहीं बालू गिराते वक्त देवीपुर पुलिस की बालू माफिया द्वारा रैकी की जाति है। देवीपुर थाना, शंकरपुर मोड़ आदि जगहों पर पुलिस की गाड़ी आने जाने की सूचना रखी जाती है। संवेदक द्वारा चोरी कर अवैध बालू लेकर सरकार का लाखों रुपए का नुकसान पहुंचाया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *