
चक्रधरपुर: व्हाईट टाईगर गोजु-रियू कराटे एसोसिएशन, चक्रधरपुर द्वारा आयोजित दो दिवसीय कराटे ग्रेडिंग कार्यक्रम का समापन रविवार को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर परिसर में सफलतापूर्वक हुआ। ग्रेडिंग में चक्रधरपुर, गोइलकेरा, चैनपुर तथा ओडिशा के संबलपुर शाखा के कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया।
करीब छह घंटे तक चली बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में प्रतिभागियों की कराटे के विभिन्न पहलुओं—बेसिक्स, स्टांस, काता, कुमिते एवं शारीरिक दक्षता—की बारीकी से जांच की गई। साथ ही बच्चों को अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए विशेष प्रशिक्षण भी दिया गया। सभी प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अगली बेल्ट के लिए पदोन्नति प्राप्त की।

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि यह रही कि 14 कराटे खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा हाल ही में खेलगांव, रांची में आयोजित राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में पदक जीतने के कारण दोहरी पदोन्नति प्रदान की गई। इनमें तनवी साहू, समृद्धि पाण्डेय, शिवांगी पाण्डेय, परी गांगुली, मोहम्मद माविया अफसर, मोहम्मद अहियान जावेद, रिशान बक्सी, अभ्युदय एस. लाल, नवीन सोनी, क्रिसमस सिरका, सिम्मी शेरोंन सिरका, सुशांत सिरका, नुमा नाज एवं मोहम्मद जोराइज शामिल हैं।

ग्रेडिंग के बाद सफल खिलाड़ियों को ब्लू बेल्ट (6 क्यू), ग्रीन बेल्ट (7 क्यू), ऑरेंज बेल्ट (8 क्यू) तथा येलो बेल्ट (9 क्यू) प्रदान कर प्रमाण-पत्रों के साथ सम्मानित किया गया।
संस्था ने विशेष रूप से गोइलकेरा शाखा के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की सराहना की। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले इन खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतने के साथ-साथ ग्रेडिंग परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इसके लिए उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सेंसेई राहुल कुमार गांगुली, सेंसेई उमाशंकर जाल, सेंसेई अफसर अली, सेंसेई बीर सिंह सिरका, सेंसेई एंथोनी सिरका एवं सेंसेई शैलेश बोदरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
समापन अवसर पर सेंसेई आशीष कुमार पाण्डेय ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए सभी प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
