• Sat. Oct 24th, 2026

वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक

admin's avatar

Byadmin

Oct 24, 2026
crescent ad

 

चाईबासा : आगामी 01 नवम्बर 2026 को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ विशाल महारैली की तैयारियों एवं पश्चिमी सिंहभूम जिले से व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी की एक महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक रविवार, 25 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12:00 बजे कांग्रेस भवन, चाईबासा में आयोजित की जाएगी।बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष, विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु करेंगे। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव सह झारखण्ड के सह-प्रभारी भूपेन्द्र मरावी तथा अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य, पूर्व सचिव सह पर्यवेक्षक राजेश तिवारी की विशेष उपस्थिति रहेगी।इस संबंध में जानकारी देते हुए कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने शनिवार को बताया कि नई दिल्ली में आयोजित होने वाली विशाल महारैली की सफलता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक बुलाई गई है। बैठक में महारैली की तैयारियों की समीक्षा, प्रखंड एवं मंडल स्तर पर सांगठनिक समन्वय, कार्यकर्ताओं की भागीदारी तथा आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रणनीति एवं संगठन की सक्रियता बढ़ाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

त्रिशानु राय ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान लोकतंत्र, संविधान एवं आम नागरिकों के मताधिकार की रक्षा के संकल्प से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है। कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती और जनाधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से आयोजित इस महारैली में पश्चिमी सिंहभूम जिले की प्रभावशाली भागीदारी सुनिश्चित करना संगठन की प्राथमिकता है।उन्होंने बताया कि बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के सभी पदाधिकारियों, प्रखंड एवं मंडल कांग्रेस अध्यक्षों, पूर्व विधायक, विधानसभा के पूर्व प्रत्याशियों, झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्यों, कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारियों, पंचायत एवं नगरीय निकायों के वर्तमान एवं पूर्व जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अपेक्षित है।त्रिशानु राय ने सभी संबंधित कांग्रेसजनों से इस महत्वपूर्ण सांगठनिक बैठक को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित तिथि एवं समय पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया है। उन्होंने विशेष रूप से सभी प्रखंड एवं मंडल कांग्रेस अध्यक्षों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संबंधित पदाधिकारियों एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं तक बैठक की सूचना पहुँचाते हुए अधिकतम सहभागिता सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता ही किसी भी बड़े कार्यक्रम की सफलता का आधार है। आगामी महारैली को लेकर यह बैठक सांगठनिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण है,ताकि आगामी महारैली की तैयारियों को प्रभावी एवं सुव्यवस्थित ढंग से आगे बढ़ाया जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *