
बरही प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिए जाने के उद्देश्य से प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पंचायतवार शिविर लगाकर लाभुकों द्वारा आवेदन प्राप्त कर चयन किया जाएगा।इस सम्बंध में बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार ने पत्र जारी कर प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख,सभी पंचायतों के मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत समिति सदस्य को सूचना प्रेषित किया है। इस सम्बंध में उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देश के आलोक में मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन का लाभ दिए जाने का निर्देश प्राप्त है।इस आलोक में प्रखंड के सभी पंचायतों में शिविर लगाकर योग्य लाभुको से आवेदन प्राप्त किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी भी कोटि के महिला की उम्र 50 वर्ष एवं अनूसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के महिला हो पुरूष जिनका उम्र 50 वर्ष हो गया है वैसे लाभूक से आवेदन प्राप्त किया जाएगा।

पंचायतवार तिथि की घोषणा -:

20 फरवरी को रसोइया धमना, कोनरा, करसो, गोरियाकरमा खोडाआहर,डपोक, एवं कोल्वाकला पंचायत, 21 फरवरी को बेंदगी, दुलमाहा, करियातपुर,बरही पूर्वी,बरही पश्चमी, बसरिया पंचमाधव , धनवार एवं बरसोत तथा 22 फरवरी को मलकोको, बिजैया, भंडारों, रानीचुआं में शिविर लगाया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
