
धनबाद। अजय सहयोग फाउंडेशन की ओर से शान-ए-पंजाब होटल में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस बार महोत्सव को विशेष रूप से वृद्धाश्रम की बुजुर्ग माताओं-पिताओं के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कुंभनाथ सिंह, वृद्धाश्रम की बुजुर्ग माताओं तथा आनंदकेयर की डायरेक्टर दीपमाला मेहता के साथ दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि शामिल महिलाओं ने वृद्धाश्रम की बुजुर्ग माताओं के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और अपने जीवन को भी सावन की तरह हरा-भरा, सुखमय और खुशहाल बनाने का आशीर्वाद मांगा। फाउंडेशन का कहना है कि धनबाद में कई सावन महोत्सव आयोजित हुए, लेकिन वृद्धजनों के साथ इस तरह सावन मनाने का प्रयास एक अलग और भावनात्मक पहल रही।

कार्यक्रम में सावन क्वीन प्रतियोगिता के साथ मेहंदी, चूड़ी सहित कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। सावन क्वीन में प्रथम स्थान श्वेता सिंह तथा द्वितीय स्थान रिंकू ज्योति ने प्राप्त किया। सभी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में श्वेता किन्नर की भी विशेष उपस्थिति रही। सावन के गीत, स्वादिष्ट व्यंजन और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों के बीच महिलाओं ने जमकर आनंद लिया।
अजय सहयोग फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि सावन महोत्सव केवल मनोरंजन का अवसर नहीं, बल्कि बुजुर्गों के प्रति सम्मान, अपनापन और उनके आशीर्वाद को जीवन में शामिल करने का संदेश भी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
