
संवाददाता : बरही

विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर पंचायत सचिवालय पंचमाधव में शपथ ग्रहण कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया नीलम देवी ने ग्रामीणों कों शपथ दिलवाई। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सपनों को साकार करने के लिए हम सबों को साफ एवं स्वच्छ रहना चाहिए। हमें सदैव शौचालय का प्रयोग करना चाहिए, प्लास्टिक का प्रयोग हमें कम से कम करना चाहिए। कूड़ा करकट का निष्पादन सही तरीके से करना चाहिए तभी हमारा समाज और पंचायत स्वच्छ हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि खुद स्वस्थ रहे और लोगों को भी प्रेरित करे। मौक़े पर पंचायत सचिव नेमधारी महतो, पूर्व मुखिया हरेंद्र गोप, आंगनवाड़ी सेविका पूनम देवी, आशा रजक, स्वयं सेवक सिकंदर कुमार, प्रज्ञा केंद्र संचालक शिवकुमार,सहिया सबिता देवी, ग्रामीणों में विशेश्वर BP, छोटन गोप, शमीम अंसारी, लतीफ मियां, ललधारी यादव, मन्नू ठाकुर, धीरेन्द्र यादव, नागेश्वर रजक, पंकज कुमार, पिंटू कुमार आदि शामिल हुए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
