• Sun. Feb 15th, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटी पीसी अधिकारियों ने पौधारोपण कर लिया संकल्प!!

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 5, 2024

 

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

केरेडारी: केरेडारी एवं चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के सिकरी कार्यालय के प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिकारीयों द्वारा नए पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया गया! 5 जून को पर्यावरण दिवस 2024 पर केरेडारी परियोजना के महाप्रबंधक शिव प्रसाद और चट्टी बरियातु परियोजना के महाप्रबंधक नविन गुप्ता ने सभी सह कर्मियों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ग्रहण कराई! चट्टी बारियातु कोयला खनन परियोजना ने अपने पगार ऑफिस मे वृक्षारोपण अभियान चलाया ! परियोजना ने उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय, चट्टी बारियातु मे बच्चों को 50 स्कूल बैग्स अपने सी एस आर के अंतर्गत दिए ! पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनटीपीसी केरेडारी एवं चट्टी बरियातु के अधिकारीयों, महिला समिति एवं बाल भवन में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए!!पर्यावरण सुरक्षा के लिए जागरूकता को बढ़ाने के लिए निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए! महाप्रबंधक शिव प्रसाद ने अपने संबोधन मे कहा कि एनटीपीसी सैदव पर्यावरण के लिए नियमित रूप से कार्य करती है, सिकरी कार्यालय को भी पेड़-पोधों के साथ सुज्जित करा हुआ है! एनटीपीसी का सभी आधिकारिक काम-काज डिज़िटाइज़ेशन के माध्यम से होता है जिससे काग़ज़ी फ़ाइल्ज़ का उपयोग 75% कम हुआ है! महाप्रबंधक नविन गुप्ता ने सभी को प्रेरित किया कि सभी अधिकारी अपने घर में और अपने परिवार को पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरुक करेंगे! उन्होंने यह भी कहा की हमें अपने जीवन से प्लास्टिक के उपयोग को भी हटाना है! एनटीपीसी द्वारा प्लास्टिक को हटाने के लिए परियोजना प्रभावित ग्रामों में जूट बैग का भी वितरण समय समय पर किया जाता है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *