
संवाददाता : बरही

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह यादव महासभा के प्रदेश महासचिव बैजनाथ यादव शुक्रवार को धनबाद से चलकर विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन के अध्यक्ष मंजीत यादव से उनके निवास स्थान पर जाकर भेंट किया। श्री यादव ने इस भेंट को शिष्टाचार भेंट बताया लेकिन फाउंडेशन के द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्य का भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए जमकर तारीफ की। फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे नेक कार्य के लिए अध्यक्ष मंजीत यादव के साथ फाउंडेशन की पूरी टीम को उन्होंने बधाई दी है। बधाई देने वालों में कोल इंडिया इंटक के प्रदेश उपाध्यक्ष तपन पांडे, धनबाद माटीगढ़ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य वीरेंद्र कुमार, हिंदी फिल्म मेरे साथी मेरे प्यार के कलाकार गोपालचंद गोप समेत अन्य लोग शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
