• Sun. Mar 15th, 2026

विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने राजगीर के तर्ज़ पर कनहरी पहाड़ी क्षेत्र में ग्लास ब्रिज बनाने की मांग मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री से की

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 16, 2023

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पर्यटन मंत्री हफीजुल हसन को ट्वीट कर बिहार राज्य के राजगीर के तर्ज पर झारखंड राज्य के हजारीबाग जिला स्थित कनहरी पहाड़ क्षेत्र में पर्यटन को विकसित करते हुए ग्लास ब्रिज बनाने की मांग की। विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया की कनहरी पहाड़ की प्रकृति खूबसूरती अनोखी है और पहाड़ी क्षेत्र से प्राकृतिक नैसर्गिक सुंदरता का दृश्य अद्भुत और विहंगम दिखता है। यहां ग्लास ब्रिज बनाने से इस क्षेत्र के पर्यटकों का जुड़ाव बढ़ेगा और सरकार को भी बड़े राजस्व की आमदनी होगी ।

विधायक मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने कहा कि कनहरी क्षेत्र के विकास को लेकर विधायक मनीष जायसवाल हमेशा प्रयासारत रहें हैं और सदन पटल पर मुखरता से इस मामले को उठाते रहें हैं ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *