• Sun. May 10th, 2026

विधायक मद से निर्गत वाटर टैंकर के अवैध संचालन का मामला गरमाया, विधायक रागिनी सिंह पहुंचीं झरिया थाना

admin's avatar

Byadmin

May 10, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद/झरिया:

झरिया विधानसभा क्षेत्र में विधायक मद से निर्गत वाटर टैंकर के कथित अवैध संचालन को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है। झरिया विधायक रागिनी सिंह ने सड़क पर चलते वक्त एक ऐसे वाटर टैंकर को पकड़ा, जिसे नगर निगम द्वारा पूर्व में झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह के कार्यकाल में निर्गत किया गया था।

 

आरोप है कि उक्त टैंकर को पूर्व विधायक प्रतिनिधि और उनके सहयोगियों द्वारा छुपाकर अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था। विधायक रागिनी सिंह के अनुसार, टैंकर को पकड़ने के बाद उसे जल्दबाजी में एक निजी आवास में छुपा दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वह तत्काल झरिया थाना पहुंचीं और पूरे प्रकरण की शिकायत दर्ज कराई।

 

विधायक ने आरोप लगाया कि पिछले लगभग एक वर्ष से विभाग को बिना सूचित किए उक्त टैंकर का उपयोग अवैध रूप से किया जा रहा था। टैंकर पर नंबर प्लेट भी नहीं थी, जिससे इसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं। उन्होंने मांग की कि टैंकर को विधायक प्रतिनिधि के आवास से बरामद कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

 

इस संबंध में झरिया थाना प्रभारी ने विधायक को आश्वस्त किया कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *