
बलियापुर / सिंदरी:
झारखंड के सबसे पुराने और पहले करम अखाड़ों में शुमार बलियापुर हाई स्कूल मैदान में इस वर्ष भी पारंपरिक करम महोत्सव (जावा पर्व) का आयोजन अत्यंत धूमधाम, उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। अविभाजित बिहार के समय से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस ऐतिहासिक महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि सिंदरी विधायक माननीय चन्द्रदेव महतो ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी उप प्रमुख आशा देवी सहित तमाम कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे

झारखंडी सांस्कृतिक कला मंच, धोखरा द्वारा आयोजित इस विराट करम महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए विधायक चन्द्रदेव महतो का आयोजन समिति और स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

महोत्सव को संबोधित करते हुए सिंदरी विधायक माननीय चन्द्रदेव महतो ने समस्त प्रदेशवासियों को करम पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, “बलियापुर का यह ऐतिहासिक करम अखाड़ा हमारी लोक विरासत का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन झारखंड की समृद्ध संस्कृति, महान परंपरा और लोक विरासत को जीवंत बनाए रखने में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें अपनी माटी की संस्कृति और परंपराओं पर गर्व होना चाहिए और इसे अगली पीढ़ी तक अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।”
इस पारंपरिक महोत्सव में बड़ी संख्या में जावा व्रती युवतियां, महिला-पुरुष और सांस्कृतिक कर्मी शामिल हुए। ढोल, मांदर और नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक वेशभूषा में लोक कलाकारों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में झारखंडी सांस्कृतिक कला मंच, धोखरा के सभी पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
