• Sun. Mar 22nd, 2026

विधायक की पहल पर बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र में लगभग 21 करोड़ की लागत से लगभग एक दर्जन सड़कों का होगा निर्माण, निविदा जारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 5, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । स्थानीय विधायक की पहल पर बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र में विकास की नई पटकथा लिखी जा रही है। क्षेत्र के सभी हिस्सों में बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में विधायक अंबा प्रसाद की पहल पर कई सड़कों का निर्माण होना है जिसके आलोक में ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल हजारीबाग के द्वारा निविदा जारी कर दिया गया है। उक्त सड़कों के निर्माण में लगभग 21 करोड़ की लागत आएगी इस संबंध में विधायक के द्वारा पूर्व में ही प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया था कि सड़कों के निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान हुई है और इस बाबत निविदा भी जारी कर दी गई। विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर ग्रामीण कार्य विभाग से पथों का निर्माण होगा।
इस संदर्भ में विधायक अंबा प्रसाद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि सड़क निर्माण के लिए सभी प्रक्रियाएं पूर्ण कर ली गई है और निविदा जारी कर दिया गया है शीघ्र ही निविदा निस्तारण करने के बाद सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इन सड़कों का होगा निर्माण
बड़कागांव प्रखंड क्षेत्र के एनटीपीसी पथ चेपाखुर्द से चेपाकला तक लगभग 4 किलोमीटर सड़क, जुबला से चानो तक की लगभग 6 किलोमीटर सड़क, हरली शिव मंदिर से नापो कला पथ होते हुए सतबहिनी पुल तक 5 किलोमीटर पथ का निर्माण, लुरुंगा से इंदरा तक की 6.5 किलोमीटर पथ, महुदी मध्य विद्यालय से चुंबा गड़ा तक 3.5 किलोमीटर सड़क, बड़कागांव सूर्य मंदिर से आराहरा तक 4 किलोमीटर पथ, डोकाटांड़ से बरबनिया होते हुए मलडीह तक 4 किलोमीटर पथ, आंगो आर ई ओ रोड से कर्माटांड़, बधपंजा भाया कोयलंग सरना बगाही तक 4 किलोमीटर पथ, कांडतरी से बुढ़वा महादेव तक 2.4 किलोमीटर, लुरुंगा मुख्य पथ से आदिवासी टोला भाया लेटवाटांड़ चानों तक 3.4 किमी पथ व नापो खुर्द से असनाटांड़ तक 2.7 किलोमीटर पाठ का निर्माण विधायक अंबा प्रसाद की पहल पर होना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *