• Sat. Mar 7th, 2026

विधायक उमाशंकर अकेला के आवास पर हुई भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी समिति की बैठक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 22, 2022

 

हज़ारीबाग: माननीय विधायक सह सभापति निवेदन समिति झारखण्ड श्री उमाशंकर अकेला जी के निवास स्थान चौपारण में 26.11.22 को चौपारण में आयोजित भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के लिए तैयारी समिति की बैठक में सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।

सभी कार्यकर्ताओं ने सफलता में पूर्ण सहयोग एवं ऐतिहासिक आयोजन का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री अकेला एवं जिला अध्यक्ष अवधेश सिंह थे।
पंचायत वार प्रमुख कार्यकर्ताओं को जिम्मेवारी दिया गया। यात्रा में लगभग 5000 लोगों के शामिल होने की संभावना है।

कार्यक्रम का संचालन प्रखण्ड अध्यक्ष विकास यादव ने किया। माननीय विधायक ने कहा कि जिस प्रकार आपने अपने मेहनत से हमें विधायक बनाया उसी प्रकार कार्यकम को सफल बनाएं मैं आपके साथ आपके मार्गदर्शन में कार्य करता रहा हूं और करूंगा।

जिस प्रकार राहुल जी के साथ यात्रा लोग जुड़ रहे हैैं ये बदलाव की लहर है जिसका आप हिस्सा बनें।अवधेश सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी झारखण्ड अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, माननीय मंत्री आलमगीर आलम, पूर्व सांसद सुबोधकांत सहाय के शामिल होने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विनोद यादव, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रखण्ड दारू शशि सिंह, विधायक प्रतिनिधि पदमा, बरही एवं चौपारण, प्रखण्ड अध्यक्ष बरही मनान वारसी, रामफल सिंह, जानकी यादव, बालकिशन यादव, मीणा देवी, रेवाली पासवान, महेश केशरी, डिंपू जैन, कारू पांडेय, देवलाल साव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *