

चौपारण
डेबो पंचायत से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पंचायत अध्यक्ष शम्भू यादव सहित पार्टी समर्थित सभी वार्ड सदस्य, पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा प्रखण्ड अध्यक्ष को सौंप दिया। उक्त बातों की जानकारी देते हुए कांग्रेस प्रखण्ड महासचिव महेश यादव ने बताया कि हमलोग कांग्रेस पार्टी व विधायक अकेला यादव जी के साथ निःस्वार्थ भाव जुड़कर पार्टी हित के लिए कार्य करता रहा हूँ। लेकिन हमलोगों ने विधायक से मिलकर डेबो पंचायत के हित में कई समस्याओं को रखा लेकिन उसका कोई समाधान नही हो पाया। बीते कई महीनों से स्थानीय विधायक अकेला यादव जी के कार्यशैली से हम सब नाराज है। विधायक ने डेबो पंचायत के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ व अनदेखी करके सबके मान सम्मान को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। पंचायत अध्यक्ष शम्भू यादव ने कहा कि हमलोगों ने लिखित रूप से प्रखण्ड अध्यक्ष को त्याग पत्र सौंप दिया है। इस्तीफा देने वालो में पंचायत अध्यक्ष शम्भू यादव, पूर्व समिति सदस्य बेनी यादव, महेश कुमार यादव महासचिव, उपाध्यक्ष अर्जुन यादव, रामदेव यादव वार्ड सदस्य डेबो, संतोष कुमार नावाडीह, बालकी यादव कोरियाडीह, राजकुमार पासवान रैम्बो, संतेन्द्र यादव वार्ड सदस्य चक, माधुरी देवी डेबो, लक्ष्मण यादव वार्ड सदस्य पिपराडीह, मुन्नी देवी वार्ड सदस्य नवादा, सरयू पासवान रैम्बो सहित अन्य

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
