• Tue. Feb 17th, 2026

विधायक अंबा प्रसाद को राष्ट्रीय सचिव बनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 4, 2024

 

बड़कागांव।बड़कागांव विधायक अम्बा प्रसाद को कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया। जिसके लेकर विधायक अम्बा प्रसाद दिल्ली में कांग्रेस पार्टी संगठन कि बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को ही दिल्ली गई थी। दिल्ली से वापस लौटने के क्रम में नयाटांड में स्थित श्री गणेश फ्यूल स्टेशन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ विधायक अंबा प्रसाद का स्वागत किया तथा गुलदस्ता भेंट कर बधाई दीं। विधायक अम्बा प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से कहा कि विधायक के उपलब्धि पर कार्यकर्ता खुश है तो पार्टी के लिए सबसे बड़ी बात है।वही कार्यकर्ताओं ने बम पटाखे फोडतें नजर आए।

मौके पर मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि अजित कुमार महतो, तलसवार कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो, उप मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र साव उर्फ बोलबम, श्री गणेश फ्यूल सेंटर के प्रोपराइटर गणेश गुप्ता ,पंसस प्रभु राम, सतीश दास, वरिष्ठ नेता दीपक

नायक दीपू,कमलेश गुप्ता उर्फ विशाल,सोहर साव, आनंद प्रसाद कुशवाहा, राजू कुमार साव, संजय साव, इत्यादि दर्जनों लोग उपस्थित थें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *