
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की सुरक्षा पर बड़ा फैसला किया है। केंद्र सरकार ने उनकी सुरक्षा वाई श्रेणी से बढ़ाकर जेड श्रेणी कर दी है। आधिकारिक सूत्रों से गुरुवार को यह जानकारी सामने आई है। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने सीआरपीएफ को एस जयशंकर की सुरक्षा संभालने की जिम्मेदारी दी है।

एस जयशंकर की सुरक्षा वाई श्रेणी की थी। उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी अभी तक दिल्ली पुलिस की एक टीम कर रही थी। अब एस जयशंकर को जेड श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। जेड श्रेणी की सुरक्षा में सीआरपीएफ के कंमाडों 24 घंटे शिफ्टों में एस जयशंकर के साथ रहेंगे।

इन वीवीआईपी को मिलती है सुरक्षा
सीआरपीएफ मौजूदा समय में 176 वीवीआईपी व्यक्तियों को सुरक्षा देता है। उन 176 वीवीआईपी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
