• Fri. Oct 23rd, 2026

वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के तहत 28 अक्टूबर को आयोजित होंगे विशेष शिविर

admin's avatar

Byadmin

Oct 23, 2026
crescent ad

 

सरायकेला -भारत सरकार एवं बैंकों के संयुक्त प्रयास से वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान के अंतर्गत दिनांक 28 अक्टूबर 2026 को पंडरा, खरसावाँ एवं रोलाहातु पंचायत में विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे।

 

अभियान के तहत पात्र लाभार्थियों को बैंक खाता खोलने, आधार सीडिंग, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT), बीमा एवं पेंशन योजनाओं, CKYC/RKYC, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY), ऋण समझौता एवं बकाया निपटान (Debt Settlement) सहित विभिन्न बैंकिंग एवं वित्तीय सेवाओं से जोड़ने में सहायता प्रदान की जाएगी।

 

इस संबंध में संबंधित पंचायतों के सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की जाती है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को आयोजित शिविर में उपस्थित होकर उपलब्ध बैंकिंग सुविधाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं।

 

वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों तक बैंकिंग सेवाओं एवं वित्तीय सुविधाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा उन्हें वित्तीय रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल करना है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *