
संवाददाता : बरही

तिलेश्वर साहू सेना के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण साहू ने अपने समर्थकों के साथ झारखंड के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से मुलाकात कर विभिन्न समस्याओं पर चर्चा किया। इस संबंध में तिलेश्वर साहु सेना के मीडिया प्रभारी बब्लू साहु ने बताया की गौरियाकर्मा एवं बरही विधानसभा के विभिन्न समस्याओं को लेकर तिलेश्वर साहू सेना के सुप्रीमो अरुण साहू प्रखंड उपाध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा, पंचायत अध्यक्ष राजू मेहता, जन विकास समाज सेवा परिषद के जनरल सेक्रेटरी विनय कुमार पासवान के साथ झारखंड सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से मिले। वित्त मंत्री ने ध्यानपूर्वक सभी समस्याओं को सुना और उन्हें समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होने कहा कि बरही विधानसभा की जो भी जनसमस्याएं हैं वो सब जल्द ही समाप्त होंगे। आप जनता के प्रति सजग नेता हैं, बरही में आपके जैसे नेता की जरूरत है जो अपने जनता की समस्याओं को लेकर मुखर हो। अंत में मंत्री रामेश्वर उराव ने कहा कि बरही विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से आप मुझे ऐसे ही अवगत कराते रहें ताकि हम जल्द से जल्द उन समस्याओं के निदान के लिए उपाय करें ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
