
अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय -: रामगढ़ प्रखंड के परसागा गाँव स्थित कुगार प्रोग्रेसिव स्कूल मे शुक्रवार को विंटर कार्निवाल के आखिरी दिन के मौके पर पुरस्कार वितरण किया गया। सर्वप्रथम जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उपसमाहर्ता प्रेमलता कुमारी, कॉमन वेल्थ गेम्स सिल्वर मेडलिस्ट चंदन कुमार सिंह, एशियन एथलेटिक्स गेम्स के वर्ल्ड चैंपियन महावीर विनोद राणा, इंडियन आयडल- 13 फेम के शगुन पाठक, पर्वतारोही पियाली बसक, विद्यालय के शैक्षणिक सलाहकार डॉ मयूरी दत्ता, ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया। शगुन पाठक के संगीत ने अभिभावकों और बच्चों को झूमने पर विवश कर दिया। चंदन कुमार सिंह ने अपने संबोधन मे किसी भी परिस्थिति में हार नही माननी चाहिए, वहीं बच्चों के द्वारा पूछे प्रश्न पर अपने जीवन की प्रेरणा अपनी माँ को बताया। महावीर विनोद राणा ने बच्चों से रूबरू होकर कहा कि एक स्वस्थ्य जीवन के लिए योग और संतुलित आहार का होना आवश्यक है। पर्वतारोही पियाली बसक ने अपने पर्वतारोहण के दौरान होने वाले क्षण को आनंददायक बताया और कहा हर पल कहीं न कहीं हमे नीचे ढकेलने का प्रयास करता है, लेकिन हमें अपना हिम्मत और प्रयास खोना नहीं चाहिए। पुरस्कार वितरण समारोह में आये हुए अतिथियों के द्वारा बच्चों के बीच मेडल और प्रशस्ति प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। विंटर कार्निवाल के दौरान आयोजित प्रतियोगिता रंगोली, ड्राइंग, नृत्य, संगीत, भाषण, नुक्कड़ नाटक, क्वीज, विज्ञान, गणित, हस्त- कला प्रदर्शनी में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम समापन पर चेयर पर्सन सबिता कुमारी ने विंटर कार्निवाल में उपस्थित अभिभावको बच्चों के मार्ग दर्शन के लिए जिलाधिकारी विभिन्न क्षेत्र के आये हुए मुख्य अतिथि एवं प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं श्री हरदेव वेलफेयर एण्ड एजुकेशन के ट्रस्टी विद्यालय निदेशक ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने हेतु विद्यालय में स्पोर्टस की व्यवस्था के साथ-साथ हर वर्ष इस तरह का कार्यक्रम यह विद्यालय करता रहेगा. ‘ साथ ही कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल के प्रशासनिक टीम और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
“यहाँ जो फैकल्टी है उससे मैं परिचित नहीं हूँ, ऐसा लगता है यहाँ के टीचर काफी टैलेंटेड है, मैनेजमेंट काफी अच्छा है। अच्छा काम करेंगे तभी लोग आकर्षित होगें, लेकिन मुझे उम्मीद है कि लखीसराय के बेस्ट स्कूलों में यह शामिल हो जाएगा”- अमरेन्द्र कुमार, जिलाधिकारी लखीसराय ।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
