• Fri. Jul 17th, 2026

वार्ड नंबर 10 में हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग

admin's avatar

Byadmin

Jul 17, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी : धनबाद नगर निगम की वार्ड संख्या-10 के पूर्व पार्षद प्रत्याशी प्रीतम महतो ने शुक्रवार को नगर आयुक्त एवं धनबाद मेयर संजीव सिंह को ज्ञापन सौंपकर वार्ड के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग की।

उन्होंने कहा कि पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था नहीं होने से लोगों को रात में आवागमन में परेशानी होती है तथा दुर्घटना व असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती है।

ज्ञापन में कच्छी बलिहारी, भागाबांध रेलवे फाटक, शहरपुरा सामुदायिक भवन, केंदुआडीह देवमुनी चौक, काशीटांड़ हनुमान मंदिर, बीच बलिहारी श्मशान काली मंदिर, साउथ बलिहारी दुर्गा मंदिर चौक एवं उरांव पट्टी सरना स्थल सहित आठ स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने की मांग की गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *