• Tue. Mar 10th, 2026

वर्षों से फरार तीन आरोपियों के घर जाकर बरकट्ठा थाना पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 25, 2022

 

 

बरकट्ठा।विभिन्न मामलों में वर्षों से फरार तीन आरोपियों के घर जाकर बरकट्ठा थाना पुलिस ने इश्तिहार चिपकाया है। पुलिस ने बरकट्ठा थाना कांड संख्या 47/13 अवैध उत्खनन मामले को लेकर वन अधिनियम के फरार आरोपी ग्राम कुदर डोमचांच कोडरमा निवासी राजू मेहता उर्फ राजेन्द्र मेहता पिता बाबूलाल मेहता, थाना कांड संख्या 19/15 गौवध पशु क्रूरता अधिनियम के आरोपी ग्राम चेनारी रोहतास निवासी शमीम कुरैशी तथा कांड संख्या 148/16 पशु क्रूरता अधिनियम के आरोपी बिक्रमगंज रोहतास बिहार निवासी आजाद कुरैशी के घर जाकर न्यायालय के फरारी इश्तिहार चिपकाया है।इस्तिहार उपरांत भी न्यायालय में आत्मसमर्पण नही करने पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अग्रिम कारवाई कुर्की जप्ती की जायेगी। कार्यवाई के दौरान इश्तिहार चिपकाने वाले पुलिस दल में एएसआई मनोज सिंह, एसआई राम सिंह गगराई समेत अन्य कई लोग शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *