• Tue. Mar 3rd, 2026

वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत आएगी पाकिस्तान की टीम, गृह मंत्रालय ने दिया वीजा क्लीयरेंस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 8, 2022

 

भारत में खेले जाने वाले ‘ब्लाइंड टी 20 क्रिकेट वर्ल्ड कप’ के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने पाकिस्तान (Pakistan) की दृष्टिबाधित (Vision Impaired) क्रिकेट टीम के 34 खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा (Indian VISA) जारी करने के लिए वीजा क्लीयरेंस मिल गया है. इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को विदेश मंत्रालय वीजा जारी करेगा ताकि वे मौजूदा टूर्नामेंट खेलने के लिए भारत की यात्रा कर सकें.

भारत और पाकिस्तान के बीच फाइनल
इससे पहले मंगलवार (6 दिसंबर) को पाकिस्तान दृष्टिबाधित क्रिकेट परिषद (PBCC) ने बयान जारी करते हुए ये दावा किया था की भारतीय विदेश मंत्रालय से टीम को भारत आने की अनुमति नहीं मिली है. पीबीसीसी ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि , ‘‘पाकिस्तान की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से अधर में लटक गई. मौजूदा विश्व कप का फाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होता इसकी पूरी संभावना थी और पाकिस्तान की वर्तमान फॉर्म को देखते हुए उसके खिताब जीतने की प्रबल संभावना थी.’’


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *