• Sat. Mar 14th, 2026

वर्णवाल मोदी समाज के मिलन समारोह में शामिल हुए माननीय विधायक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 8, 2023

हजारीबाग वर्णवाल मोदी समाज का परिवार मिलन समारोह रविवार को स्थानीय बड़ा बाज़ार स्थित जैन धर्मशाला सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सदर विधायक मनीष कुमार जायसवाल शामिल हुए। उन्होंने वर्णवाल मोदी समाज के इस तरह के परिवार मिलन समारोह की प्रशंसा की और समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में हजारीबाग के सैकड़ों वर्णवाल समाज के लोग शामिल हुए। समारोह में समाज के प्रतिभावान बच्चों और महिलाओं की और के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। मौके पर समाज के बेहतर कार्य करने वाले गणमान्य लोगों को सम्मानित भी किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से वर्णवाल मोदी सेवा समाज हजारीबाग के अध्यक्ष सूरज कुमार, लक्ष्मी नारायण, अशोक कुमार विज्ञान, विनोद कुमार वर्णवाल, राम रतन कुमार वर्णवाल, डॉ. अमर वर्णवाल, रंजीत वर्णवाल, डॉ. क्षितिज आनंद, प्रो. बीडी वर्णवाल, परमेश्वर मोदी, राम कुमार वर्णवाल, अर्जून वर्णवाल, संजय वर्णवाल, शंभू वर्णवाल, रितेश वर्णवाल, महेंद्र वर्णवाल, मंजू वर्णवाल, रेणू वर्णवाल, डॉ रजनी कुमारी, अनुराधा आनंद, डोली बरणवाल, संगीता वर्णवाल, शिखा वर्णवाल सहित वर्णवाल समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *