• Fri. Oct 23rd, 2026

वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स समन्वय समिति सबंध भारतीय मजदूर संघ की बैठक में समस्याओं पर चर्चा

admin's avatar

Byadmin

Oct 23, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ (धनबाद) वरिष्ठ नागरिक एवं पेंशनर्स समन्वय समिति सबंध भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले झारखण्ड प्रदेश के पदाधिकारियों एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की एक बैठक आहूर्त बैठक शुक्रवार को विश्वकर्मा भवन हीरापूर धनबाद में सम्पन्न हुई।

जिसकी अध्यक्षता हरिलाल साव व संचालन महामंत्री सूर्यनाथ सिंह ने की। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री सह केन्द्रीय संयोजक श्री आदित्य साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए सभा अध्यक्ष हरिलाल साव ने यह जानकारी देते हुए कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार देश में करीब 15 करोड वरिष्ठ नागरिक है जिसमे झारखण्ड में करीब 25.56,678 है जिसमे पुरूष 1182000 तथा महिला 1175000 है जिनके बीच हमारा यह संगठन कार्य करने वाला है वरिष्ठ नागरिको के अनेक समस्यायें हैं

जिसके उत्थान के लिए संगठन को सेवा भाव से काम करना है भारत सरकार ने सीनियर सीटीजन एक्ट 2007 बनाया है जिसके तहत अनेक प्रावधान हैं जो सीनियर सीटीजन के हित में है और इसका लाभ सीनियर सीटीजन को मिले इसके लिए हमे काम करना है खाद्य सुरक्षा कानून 2013 के तहत सीनियर सीटीजन को भोजन का अधिकार दिया गया है अतः किसी सीनियर सीटीजन को भोजन नही मिलता है तो उसके हक के लिए हमे काम करना है। उन्होंने कहा कि डा० मोहिनी गिरी समिति की रिर्पोट 2011 में आयी थी उनके रिर्पोट मे से कुछ सरकार ने लागु किया लेकिन कुछ अभी बाकि है इसे लागू कराना है

कोयला उधोग सेल, यूरेनियम, रेल्वे, एच ई सी एवं झारखण्ड के अन्य उधोगों से सेवा निवृत कर्मचारियों के पेंशन, चिकित्सा ईत्यादि समस्याओं के लिए हमें काम करना है अतः बैठक में अधिक से अधिक सीनियर सीटीजन को सदस्य बनाने, अभ्याय वर्ग आयोजित करने तथा सेवा कार्य जैसे अयुष्मान कार्ड बनवाना, निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाना,

निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर लगाना तथा ऑपरेशन की व्यवस्था कराना, आर्युवेद को बढाना, होमियोपैथी को बढाना, वरिष्ठ लोगों को नशा से मुक्ति, नियमित योगाभ्यास कराना, वरिष्ठ नागरिक दिवस पर कार्यकम आयोजित करना, पुस्तक पढने की प्रेरणा देना, रामायण, गीता एवं अन्य धार्मिक पुस्तके पढने हेतु आदत बनाना, सामाजिक समरसता, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण जागरूकता,

भारत दर्शन कार्यकम करना तथा बीएमएस के विभिन्न कार्यक्रमों के साथ जोडना ऐसे अनेक विषयों पर रचनात्मक कार्यकम करने का आह्वान किया। इस कर्यक्रम को हरिलाल साव,सूर्यनाथ सिंह,आदित्य साहू,नकुल महतो,उमेश्वर झा,शिव शंकर पांडेय,राजेन्द्र पांडेय,कामेश्वर सिंह,सूर्यदेव प्रसाद कल्प,महेंद्र मिस्त्री,बिपिन कुमार मिश्रा इत्यादि ने बैठक को संबोधित किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *