• Thu. Feb 26th, 2026

वन्दे भारत एक्सप्रेस का बरही में ठहराव को लेकर विधायक ने सांसद और केंद्रीय मंत्री से किया आग्रह

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 27, 2023

 

चौपारण : वन्दे भारत एक्सप्रेस का परिचालन मंगलवार से विधिवत शुरू हो गया। विधिवत शुरुआत होने के बाद बरही विधायक सह निवेदन समिति के सभापति उमाशंकर अकेला यादव ने कहा कि 27 जून 2023 बरही विधान सभा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक रहा। रांची और पटना जाने के लिए वंदे भारत रेल का परिचालन प्रारंभ हो गया। इस दौरान माननीय विधायक सह सभापति निवेदन समिति झारखंड उमाशंकर अकेला के नेतृत्व में सैकड़ों जनता ने वन्दे भारत एक्सप्रेस का बरही रेलवे स्टेशन में स्वागत किया।

बरही रेलवे स्टेशन के प्रबंधक चंदन केसरी द्वारा माननीय विधायक को प्रतीक चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं विधायक श्री अकेला ने बरही से कोडरमा तक रेल में सफर किया।
उन्होंने खुशी के साथ थोड़ा अफसोश जाहिर करते हुए कहा कि वन्दे भारत एक्सप्रेस का बरही में ठहराव नहीं होना यहां के लोगों के लिए दुःखद है।

मैं माननीय सांसद, हजारीबाग जयंत सिन्हा एवं माननीया मंत्री सह सांसद कोडरमा अन्नपूर्णा देवी के माध्यम से माननीय रेल मंत्री से आग्रह करता हूं कि बरही में भी वन्दे भारत एक्सप्रेस का ठहराव की सुविधा दिया जाय जिससे बरही अनुमंडल वासियों को लाभ मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *