• Wed. Feb 18th, 2026

वनवे होने के कारण दिन भर जाम रहा एनएच2, राहगीर एवं स्कूली बच्चे परेशान, आवागमन बाधित

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 13, 2024

 

 

संवाददाता : बरही

 

एनएच2 पर महाजाम का दौर जारी है। हर दिन भीषण जाम लग रहा है। मंगलवार को दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। सुबह से ही कई स्कूली गाडियां जाम में फसी रही। वही राहगीर भी परेशान देखे गए। बता दें कि पंचमाधव में पिछले कई महीनो से सड़क निर्माण रुका पड़ा है जिसके कारण वनवे होने के कारण हीं हर दिन भीषण जाम लग रहा है। सड़क वन-वे होने के कारण आवागमन के लिए व्यस्त माने जाने एनएच 2 पर जाम की समस्या हमेशा बनी रहती है। जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लम्बी कतार लग जाती है। जाम के कारण वाहनों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। खासकर सवारी बस एवं निजी वाहनों के यात्रियों को घंटों जाम में फंसकर परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं जरूरी काम से सफर करने वाले यात्रियों एवं स्कूली बच्चों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *