• Sun. Mar 1st, 2026

लोहरदगा:पांच महिला थानों में शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला हेल्प डेस्क का गठन*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 2, 2022

*लोहरदगा:पांच महिला थानों में शिकायत दर्ज कराने के लिए महिला हेल्प डेस्क का गठन*

लोहरदगा: पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार ने महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निष्पादन करने के लिए जिले के पांच महिला थाना में महिला हेल्प डेस्क का गठन किया है।

इनमें भंडरा थाना, कैरो थाना, कुडू थाना एवं सेन्हा थाना शामिल हैं। इसके लिए संबंधित पदाधिकारियों को स्कूटी एवं टैब आवंटित किए गए।

मौके पर एसपी आर रामकुमार ने कहा कि प्रताड़ित एवं पीड़ित महिला थाना पहुंच कर महिला हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज करा सकती है।

उन्होंने कहा कि महिला की हर शिकायत पर कार्रवाई होनी चाहिए। किसी महिला को मदद की जरूरत है तो उसे मदद भी मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि महिला हेल्प डेस्क जागरुकता भी फैलाने का काम करेगी। जिन क्षेत्रों में महिला हिंसा से संबंधित मामले ज्यादा आते हैं वहां पहुंचकर प्रचार-प्रसार करने का काम भी किया जाएगा।

लोगों को महिला हिंसा से संबंधित कानून की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से महिलाओं की समस्याओं पर गंभीरता से कार्य करने की बात कहते हुए हेल्प डेस्क को सशक्त बनाने की बात कही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *