• Sat. Jun 13th, 2026

लोहरदगा: पतंजलि योग समिति के 2 दिवसीय शिविर में सैकड़ों ने सीखा योग-प्राणायाम, प्रवीण भारती ने दिए स्वस्थ जीवन के मंत्र

admin's avatar

Byadmin

Jun 13, 2026
crescent ad

 

पतंजलि योग समिति भारतस्वाभिमान जिला लोहरदगा के तत्वावधान में सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में दो दिवसीय विशेष योगप्रशिक्षण शिविर के पहले दिन जिला प्रभारी एवं मुख्य योगप्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती ने विशेष योगाभ्यास कराया जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने ग्रीवा चालन,स्कन्ध संचालन, कटि चालन,घुटना संचालन,ताड़ासन,वृक्षासन, पादहस्तासन,अर्धचक्रासन,

त्रिकोणासन,भद्रासन,शशकासन,वक्रासन,शलभासन,सेतुबंधासन,उत्तानपादासन, अर्धहलासन,पवनमुक्तासन, एवं कपालभाति,अनुलोम विलोम प्राणायाम, ध्यान का क्रियात्मक अभ्यास कराया।

प्रवीण कुमार भारती ने बताया कि योग प्राणायाम एवं स्वस्थ दिनचर्या के अलावा स्वस्थ रहने का कोई विकल्प नहीं है।यदि कोई स्वयं को निरोग रखना चाहता है तो योग, आयुर्वेद,स्वस्थ दिनचर्या,आहार संयम एवं प्रकृति के अनुकूल चलना होगा अन्यथा शरीर में बीमारियां आएंगी ही। उन्होंने बताया कि खाने के तुरंत पश्चात अधिक मात्रा में पानी नहीं पीना चाहिए,रात्रि में हल्का भोजन, एवं खाने में सर्वप्रथम सलाद खाना चाहिए,पेट को ठीक रखने के लिए एलोवेरा जूस,

आंवला जूस,गोधन अर्क के साथ लेना चाहिए,कोलेस्ट्राल एवं हृदय की समस्याओं में लौकी का जूस अथवा सूप का प्रयोग अत्यंत लाभकारी होता है,गिलोय और एलोवेरा हडि्डयों के लिए एवं डायबिटीज में बहुत लाभकारी होता है जो बी पी में भी लौकी जूस के साथ लेने पर बहुत लाभकारी होता है,प्रातः काल उठकर निरंतरता के साथ योगाभ्यास करना चाहिए,पेट के लिए मंडूकासन,पवनमुक्तासन,नौकासन,उत्तानपादासन,कमर के लिए मर्कटासन,भुजंगासन,उष्ट्रासन, त्रिकोणासन आदि बहुत एवं शीघ्र लाभकारी होता है, एवं सूर्यनमस्कार संपूर्ण शरीर के लिए अद्भुत लाभकारी अभ्यास है ,

साथ ही तनावरहित रहना बेहद जरूरी है,आज प्रायः लोग तनाव में रहते हैं जो बड़े रोगों का एक मुख्य कारण है,इसलिए सभी को चाहिए कि योग आयुर्वेद को अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली का अनुसरण कर निरोगी जीवन जीने का आनंद लें। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए पूरे जिले में पतंजलि योग समिति की जोर शोर से तैयारी चल रही है

जिसमें जिला प्रभारी के निर्देश पर कई जगहों पर योगाभ्यास कराया जा रहा है जिसमें योगप्रशिक्षक,दिनेश प्रजापति,संजय मधुर,वासुदेव प्रसाद,अभय भारती,खुशी भारती,विजय कुमार,भोला प्रसाद,विजय सोनी,अजय कुमार,निर्भय भारती,शिवराज कुमार,सुमित उरांव,श्रवण कुमार,रंजन गोप आदि अनेक योगप्रशिक्षक एवं सक्रिय कार्यकर्ता पूरी पुरूषार्थ से योगाभ्यास करा रहे हैं।

इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह ने कहा कि योग से हमारा शरीर का शुद्धिकरण होता है योगाभ्यास की निरंतरता ही स्वस्थ रहने की गारंटी है, योगाभ्यास में राज्यकार्कारिणी सदस्य शिवशंकर सिंह,दिनेश प्रजापति,किरण प्रजापति,सतीश जायसवाल,मंजू जायसवाल,संजय मधुर ,वासुदेव प्रसाद सहित अनेक लोग शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed