• Mon. Apr 6th, 2026

लोयाबाद के ए एसआई मनोज कुमार मिश्रा कोACB की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हथ किया गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 13, 2023
crescent ad

 

लोयाबाद।भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो,ACB, की टीम ने आज दोपहर एक बजे लोयाबाद थाना के ए एस आई मनोज कुमार मिश्र को 10,000दस हजार रूपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी
के अनुसार बताया जाता है की आवेदक मो0 सकील55वर्ष पिता स्वर्गीय इस्लाम मंसूरी सा0लोयाबाद 5नंबर थाना लोयाबाद जिला धनबाद इस आसय आवेदन की इनके पड़ोसी से विवाद में इनके घर के कई सदस्यों के विरुद्ध लोयाबाद थाना कांड संख्या34/23 दिनांक6,11,23 दूसरे पक्ष के द्वारा दर्ज कराया गया था उस कांड में लोयाबाद थाना के छोटे बाबु मनोज कुमार मिश्र के द्वारा केस हल्का करने एवं दो नाम हटाने को लेकर आवेदक से 30,000 तिस हजार रूपये रिश्वत की मांग की जिसमे आवेदक रिश्वत देकर काम करना नहीं चाहते थे।इसलिए पुलिस अधीक्षक भ्र नि व्यूरो को आदेश दिए परिवादी मो0शकील के आवेदन में वर्णित तथ्यों का सत्यापन कराया गया तथा आरोपो की पुष्टि होने के आधार पर भ्र नि व्यूरो धनबाद थाना कांड संख्या12/2023 दिनांक12,12,2023 को पंजीकृत किया गया कांड दर्ज होने के उपरांत अभियुक्त मनोज कुमार मिश्र उम्र48 पिता स्वर्गीय जगदेव मिश्र को पकड़ने के लिए सुनियोजित योजना के तहत जाल बिछाया आवेदक ने ज्यो ही श्री मिश्रा को पैसे दिए की एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।इस कांड के पूर्व भी लोयाबाद थाना दसरथ साहू एवं निलेश कुमार दो ए एस आई ए सी बी के हत्थे चढ़ चुके है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *