• Mon. Apr 6th, 2026

लोकसभा चुनाव को लेकर मासस ने निरसा से फूंका चुनावी विगुल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 19, 2024
crescent ad

 

धनबाद

निरसा।मार्क्सवादी समन्वय समिति (मासस) ने आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में धनबाद संसदीय क्षेत्र से अपना सांसद प्रत्याशी के रूप में कॉमरेड जगदीश रवानी को उम्मीदवारी देकर आगामी लोकसभा चुनाव का बिगुल फूक दिया है।निरसा विधानसभा मुगमा स्थित डाक बंगला में मासस एगारकुण्ड प्रखंड द्वारा कार्यकर्ता मिलन समारोह का आयोजन हुआ। जहा मुख्य अतिथि लेफ्ट से सांसद कॉमरेड जगदीश रवानी और निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी रहे।

 

कॉमरेड ए के रॉय और शहीद कॉमरेड गुरुदास चटर्जी की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया गया। इस दौरान सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए उम्मीदवार जगदीश रवानी ने मीडिया से कहा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलन समारोह है। यहां के वर्तमान भाजपा सांसद पीएन सिंह आजतक सिर्फ धनबाद को जनता को निराश किया है सिर्फ और सिर्फ ठगा है।

 

धनबाद में कई समस्या है लेकिन यहां के भाजपा सांसद कुछ नही किया है। भाजपा सिर्फ महंगाई बढ़ा रही है। भाजपा को हराना ही हमारा लड़ाई है सांसद के कार्यकाल में कोयले की राजधानी धनबाद काफी पीछे चला गया हैं महंगाई चरम पर हैं युवा बेरोजगार दर-दर भटक रहे हैं

 

धनबाद में एम्स नही एयरपोर्ट नहीं अगर जनता मुझे अपना आशीर्वाद दिए तो हमारी पहली प्राथमिकता रहेगी कि धनबाद संसदीय क्षेत्र का चौमुखी विकास होगा और देश के पटल पर धनबाद शिखर पर होगा,वही पूर्व विधायक अरुप चटर्जी ने कहा कि लगातार धनबाद संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधि पीएन सिंह मगर आज तक विकास नही हुआ जनता मोदी को देखर वोट दे रही हैं और भाजपा का यह नारा भी रहा हैं मोदी जरूरी हैं पीएन सिंह मजबूरी हैं तो वैसे मजबूर सांसद को हटाना हैं तभी विकास सम्भव है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *