• Thu. Mar 12th, 2026

लूटपाट के बाद महिला को पिस्तौल के बट से मारा,महिला हुई घायल,घटना की जानकारी सिमुलतला पुलिस को।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 19, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

जमुई झाझा-: सिमुलतला थानाक्षेत्र के पलियातरी गांव में रात्रि में एक घर में घुसकर घर से कीमती बर्तन,जेवर,कुछ नगद राशि लूट लिया और जब महिलाओं ने हो हल्ला मचाया तो पिस्तौल के बट से प्रहार कर घायल कर दिया। घायल दोनो महिला इलाज के लिये रेफरल अस्पताल पहुंचा जहां चिकित्सक के द्वारा घायल महिला का इलाज किया गया। घायल महिला की पहचान ललीता देवी और टिपनी देवी के रूप में हुई है। घायल महिला टिपनी देवी ने बताया कि मै अपने घर में रात्रि में था कि तभी गांव के खिचड़ी पासवान मेरे घर में घुस आया और पिस्तौल दिखाते हुये घर से किमती बर्तन,जेवर और कुछ नगद रूपये ले लिया और मेरे साथ बदसलूकी करने लगा। जब मै हो हल्ला मचाया तो मेरे बगल की महिला ललीता देवी आई तो खिचड़ी पासवान हमदोनों को पिस्तौल के बट से प्रहार कर घायल कर दिया। पीड़िता ने बताया कि घटना की जानकारी सिमुलतला पुलिस को भी दे दी गई है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *