
*पुलिस के समक्ष 7 अलग-अलग अपराधों का किया खुलासा*

धनबाद: धनबाद पुलिस के हत्थे चढ़े दो अपराधकर्मी मकबूल अंसारी और अकबूल अंसारी की गिरफ्तारी से पूर्व के लूट व डकैती के 7 अलग – अलग कांड का खुलासा पुलिस ने किया। बुधवार को एसएसपी संजीव कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में मीडिया को बताया कि पिछले दिनों 8 अगस्त को टुंडी थाना अंतर्गत मिडलेंड माइक्रो फिन लिमिटेड के सेंटर ऑफिसर के साथ लुटपाट का प्रयास अपराधियों के द्वारा किया गया था।गांव के लोगों और पुलिस की सक्रियता के कारण अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब नही हो सके।पुलिस गिरफ्त में आए अपराधियों से पूछताछ में पूर्व के 7 कांड जिनमे टुंडी थाना क्षेत्र में घटित तीन, बर्वाअड्डा थाना अंतर्गत एक, एमपीएल ओपी क्षेत्र अंतर्गत दो और राजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक आपराधिक घटना का उदभेदन किया गया।
अपराधियों के पास से एक देसी पिस्टल, पांच गोली, एक मोबाईल और लुटकांड में प्रयुक्त बाईक बरामद की गई है.मिडलेंड माइक्रो फिन लिमिटेड के सेंटर ऑफिसर के साथ लुटपाट के प्रयास की घटना पिछले 8 अगस्त की है.सेंटर ऑफिसर मनियाडीह से महिला समूह से पूर्व में प्रदत्त मासिक किश्त की राशि 52 हजार रू कलेक्शन करके अपने शाखा मोटरसाईकिल से लौट रहे थे। तभी दो बाईक पर पांच अपराधकर्मी वादी का पीछा करके उन्हें रोकवाया और पिस्टल का भय दिखाकर उनसे पैसे लूटने का प्रयास किया जिसपर वादी हेलमेट से एक अपराधी को धक्का देकर शोर मचाते हुए गांव की तरफ भाग निकले।इधर अपराधी भी उनका पीछा किया। इसी दौरान पुलिस को भी सूचना मिल चुकी थी,जिसके बाद स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की सक्रियता से उपरोक्त दोनों अपराधी पकड़े गए जबकि शेष तीन अपराधी भागने में सफल रहे। पुलिस उन बाकी अपराधियों की तलाश कर रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
