
अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा जिले के कौवाकोल थाना क्षेत्र से पुलिस ने लूट कांड मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकरी वर्मा डीएसपी महेश कुमार चौधरी ने कौवाकोल थाने में प्रेस वार्ता कर जानकारी दिया कि 23 दिसंबर 2023 को बाल विकास परियोजना कौवाकोल में लिपिक सुशील कुमार चौधरी अपने ऑफिस के कार्य कर सामी घर लौट रहे थे जैसे ही कदर नहर के पास पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर उनकी मोटरसाइकिल को रोककर गिरा दिया गया फिर पीछे से दो और मोटरसाइकिल पर 4 अपराध कर्मी आए और उनके मोटरसाइकिल तथा 900 रूपया लूटकर भाग गए। इन्हीं अपराध कर्मी के द्वारा उसी दिन आधा घंटा पूर्व पकरी वर्मा थाना क्षेत्र के डुमरी गांव से भी एक मोटरसाइकिल एवं मोबाइल लूट गया था। पुलिस के द्वारा तकनीकी अनुसंधान के आधार पर इस कांड का उद्वेदन करते हुए 5 अपराध कर्मियों को गिरफ्तार कर पूर्व में ही पकरी वर्मा थाना से जेल भेजा जा चुका है तथा अन्य तीन अपराध कर्मी को लूटी गई मोटरसाइकिल एवं तीन मोबाइल के साथ बरामद कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तीनों अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है शेष बचे अभियुक्त के विरुद्ध लगातार छापेमारी जारी है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान जमुई जिला के चंद्रदीप थाना निवासी विवेक राज उर्फ मुर्गा दूसरा जमुई जिला के उमरी थाना क्षेत्र के संतोष कुमार तथा तीसरा रामचंद्र कुमार के रूप में किया गया है सभी सभी गिरफ्तार अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा शेष बचे अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी जारी है

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
