• Sun. Jul 5th, 2026

लुम्बई में मैट्रिक एवं इंटर के आदिवासी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jul 5, 2026
crescent ad

 

 

*बंदगांव-* सरना धर्म सोतो समिति, शाखा लुम्बई, बंदगांव के तत्वावधान में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में सफल आदिवासी छात्र-छात्राओं के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. विजय सिंह गागराई ने मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं सम्मान देकर उनका उत्साहवर्धन किया. इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल अनामिका मुण्डरी, भवानी कुमारी एवं चीता पुरती को सम्मानित किया गया। वहीं मैट्रिक परीक्षा में सफल रानी मुण्डरी, रावकन हेम्ब्रम, बिरंग हेम्ब्रम, करमी हेम्ब्रम, बिष्णु हेम्ब्रम, पालो हेम्ब्रम, मनसा हंस, मिनी मुंडू, सुषमा दिग्गी चंपिया, रंदाय मुंडा, अजय मुंडू, सुनील मुंडरी, दुर्गा हेम्ब्रम, श्याम हेम्ब्रम, सलामी बोदरा एवं रंदाय मुंडू को सम्मानित किया गया.मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह गागराई ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है. उन्होंने विद्यार्थियों से कठिन परिश्रम, अनुशासन और उच्च लक्ष्य के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.उन्होंने कहा एक शिक्षित ब्यक्ति ही समाज तथा गांव,राज्य एवं देश का विकास कर सकता है.इसलिए हमें शिक्षित होकर अपने तथा अपने गांव एवं समाज को तरक्की की ओर ले जाना है.समिति के सलाहकार बलराम हेम्ब्रम ने कहा कि हमारा उद्देश्य गांव के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना और अन्य बच्चों को भी शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है. आने वाले वर्षों में भी समिति इस प्रकार के कार्यक्रम लगातार आयोजित करती रहेगी. कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया.

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष गोमेगा पाहन, सचिव आश्रिता मुण्डरी, सोमा हेम्ब्रम, कोषाध्यक्ष बिरसा हेम्ब्रम, सलाहकार बेला मुण्डरी एवं बलराम हेम्ब्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि सुमित गुड़िया, दुलारी गुड़िया, अनिल गुड़िया, सुनील गुड़िया, अनीसा बरला, अंजलि प्रिया कंडुलना एवं प्रिया कंडुलना सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *