• Fri. Mar 13th, 2026

लुप्तप्राय पक्षी गिद्ध पर लोगों की नजर पड़ी मोबाइल में फोटो,विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 8, 2024

 

 

जमुई झाझा-प्रखंड क्षेत्र के बाराजोर गांव के पास वर्षो बाद लुप्तप्राय पक्षी गिद्ध अचानक दिखने से क्षेत्रवासियों में प्रसन्नता दिखी। बीते कई वर्षो पूर्व इस क्षेत्र में गिद्ध की कई तरह की प्रजाति देखने को मिल रहा था लेकिन धीरे धीरे यह पक्षी अचानक लुप्त होने लगी। गुरूवार को बाराजोर गांव के पास एक पेड़ पर लुप्तप्राय पक्षी गिद्ध पर लोगों की नजर पड़ी जिसके बाद लोगों ने अपने अपने मोबाइल में फोटो,विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर इस क्षेत्र में फिर से एक बार गिद्ध मिलने पर पक्षी के प्रति अपनी प्रसन्नता व्यक्त किया। ग्रामीण सुबोध यादव,शंभू यादव,मनीष कुमार ने बताया कि आज से लगभग 15 वर्ष पूर्व इस क्षेत्र में गिद्ध की कई प्रजाति लोगों को देखने को मिलता था लेकिन धीरे धीरे अचानक गिद्ध की प्रजाति इस क्षेत्र से विलुप्त हो गया। जिसके बाद लोगों को इस पक्षी की झलक भी इस क्षेत्र में देखने को नही मिला लेकिन गुरूवार को गिद्ध नजर आने से यह अनुमान लगाई जा सकती है कि पुनः इस पक्षी के मिलने से यह पर्यावरण की दृष्टि से सुखद संकेत है और फिर से इस पक्षी के संरक्षित होता नजर आ रहा है।

 

इंडियन बर्ड कंजर्वेशन के स्टेट कोडिनेटर सह पक्षी विशेषज्ञ अरबिंद मिश्रा से पूछे जाने पर उन्होनें बताया कि हिमालयन गिद्ध हमेशा ज्यादा ठंड होने पर नीचे उतरता है और बाराजोर में दिखे जाने वाले गिद्ध जो इस गर्म के मौसम दिखाई दिया है यह संकटग्रस्त तीन प्रजाति की होती है। फिलहाल जो फोटो में गिद्ध दिखाई दिया है उसपर पक्षी विशेषज्ञ और बर्ड गाइड को मिलने वाली गिद्ध पर नजर रखने के लिये कहा कि और साफ तस्वीर आने पर इसकी प्रजाति का पता चल पायेगा। फिलहाल गिद्ध को संरक्षित करने के लिये लोगों की आवश्यकता है। और इनके संरक्षण के लिये उचित कदम उठाने की कोशिश की जायेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *