• Fri. Feb 20th, 2026

लि-ओरिजीन किड्स गार्डन प्ले स्कूल करियातपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सरस्वती पूजा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 15, 2024

 

 

संवाददाता : बरही / पंचम कुमार पांडेय

 

लि-ओरिजीन किड्स गार्डन प्ले स्कूल करियातपुर में सोमवार को सरस्वती पूजा के अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर तोखन प्रजापति ने स्कूली बच्चों के उपस्थिति में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा बड़े धूमधाम के साथ हर्षोल्लास के बीच मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षिका वर्षा मैम व पूजा मैम की यहम योगदान रहा। पूजा अर्चना के बाद बच्चों एवं उपस्थित अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर स्कूल के प्रबंध निदेशक राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवा निवृत शिक्षक तोखन प्रजापति ने विद्या के देवी मां सरस्वती के बारे में बच्चों को बड़ा ही सरल भाषा में समझाया। साथ ही बताया की विद्यालय में संस्कार युक्त शिक्षा दिया जाता है इस विद्यालय में आडंबर का कोई स्थान नहीं है। वहीं सरस्वती मां की महत्ता के बारे में वार्षा मैम और पूजा मैम ने बच्चो को समझाया गया।।उन्होंने कहा कि कोई भी पूजा अर्चना हमे हृदय भाव से, शांत मन से करना चाहिए, बच्चे भी उनकी बातो का अनुकरण किया। पूजा के बाद मां के आरती बंदन बच्चो और पुजारी के द्वारा बड़े ही शांत मन से किया। डायरेक्टर राहुल प्रजापति ने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों का नामांकन निशुल्क में किया जा रहा है। उन्होंने इच्छुक अभिभावकों से अपने बच्चों को नामांकन कराने की अपील किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *