

धनबाद । गोबिंदपुर लायंस क्लब ऑफ़ अध्यक्ष एवं सदस्यों द्वारा मुरली नगर सरायढेला के गुलगुलिया बस्ती में बढ़ती ठण्ड को देखते हुए 1 वर्ष से 14 वर्ष के 50 बच्चों को स्वेटर, बिस्कुट एवं टॉफ़ी बाँटा गया क्लब अध्यक्ष लायन रोशन अग्रवाल ने बच्चों एवं उपस्थित महिलावों से बच्चों को बिद्यालय भेजने का अपील किया, साथ ही ये भी कहा की अगर बच्चे बिद्यालय जायेंगे तो क्लब द्वारा उन्हें और भी सामान दिया जायेगा पूर्व जिलापाल लायन आर पी सरिया एवं जोन चेयरपर्सन लायन राजेश जायसवाल ने बच्चों को साफ सुथरा रहने एवं परिसर को साफ रखने का अपील किया! मौक़े पर लायन डॉ साधना,सपना अग्रवाल, अर्पिता अग्रवाल ने बच्चों को कुछ गीत के माध्यम से पढ़ाया सचिव डॉ आर के शर्मा ने बच्चों एवं महिलावों को स्कूल भेजने से सरकार द्वारा मिलने वाली सुविधावो से अवगत कराया कोसध्यक्ष लायन कैलाश दुदानी ने क्लब की सदस्या एवं लाडो रानी संस्था के संस्थापिका को उनके गुलगुलिया बस्ती के बच्चों के भविष्य सुधारने के जज्बे का सराहना किया साथ ही धन्यवाद दिया मौक़े पर अमन यादव, कैलाश दुदानी, पप्पू विश्वकर्मा, मो0 मोहसिन, श्यामाल मुख़जी, चिरंजीव कुमार, विकाश, अभिजीत, पूजा, अभिषेक, गणेश एवं लाडो रानी संस्था के सदस्य, आयुष फाउंडेशन के सदस्य एवं साधना अस्पताल के कर्मचारी मौज़ूद थे!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
