
गोविंदपुर (विशेष संवाददाता): लायंस क्लब ऑफ गोविंदपुर ने होटल मधुवन में अपने 48 वें चार्टर दिवस और 49 वें स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ईशा शमीम तथा उनके कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में लायंस जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति ने समारोह को गरिमामय बना दिया।
मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर शुभ्रा मजूमदार, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आर.पी. सरिया तथा राहुल वर्मा उपस्थित रहे। सासाराम से वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुजीत कुमार सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत क्रिसेंट इंटरनेशनल स्कूल की संगीत शिक्षिका प्रतिमा पंडित के मधुर गीत से हुई, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मो. मोहसिन और अमन यादव ने अतिथियों का स्वागत किया।

सचिव सपना लिखमनिया ने क्लब की उपलब्धियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और गरीब मरीजों की निशुल्क चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से लगातार सेवा कार्य कर रहा है। लायन राजेश जयसवाल ने राहुल वर्मा का परिचय कराया। राहुल वर्मा ने नए पदाधिकारियों को लायनिज्म के सिद्धांतों, अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी तथा ईशा शमीम की नेतृत्व क्षमता पर भरोसा जताया।

शुभ्रा मजूमदार ने कार्य योजना और समर्पण पर जोर देते हुए गोविंदपुर शाखा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि यह क्लब न केवल जिले बल्कि पूरे लायंस इंटरनेशनल में अपनी धमक बना चुका है।
नये अध्यक्ष ईशा शमीम ने महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष क्लब क्रिसेंट स्कूल परिसर में 500 से अधिक बालिकाओं को निशुल्क कराटे प्रशिक्षण देगा, ताकि बच्चियों में आत्मविश्वास और आत्मरक्षा की भावना जगे। साथ ही एक लाख पेड़ रोपण का लक्ष्य रखा गया है, जो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम होगा।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध शिक्षा विद डॉ. शमीम, डॉ. यू.एल. विश्वकर्मा, डॉ. शशिभूषण, अनुराग प्रदीप , रोशन अग्रवाल,राकेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल, संतोष सोनी,आर के शर्मा, धनबाद लायंस क्लब से दिनेश पूरी, बाघमारा लायंस क्लब के पदाधिकारी समेत काफी संख्या रामचंद्र झा, मथन दासोंधी सहित बड़ी संख्या में लायंस सदस्य मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम गोविंदपुर लायंस क्लब की सेवा यात्रा को नई दिशा देने वाला साबित हुआ। नवनिर्वाचित टीम ने सामाजिक उत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
