• Thu. Jul 16th, 2026

कोयला मालगाड़ी में आग लगने की सूचना पर बदला गया रूट 

admin's avatar

Byadmin

Jul 16, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल –

 

बोकारो थर्मल रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कोयला लदी एक मालगाड़ी के वैगन में आग लगने की सूचना मिलने के बाद रेलवे ने एहतियातन उसका रूट बदल दिया।

 

समय रहते केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे किसी प्रकार की जन-धन की हानि नहीं हुई।

 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार संबंधित मालगाड़ी दोपहर करीब 12:45 बजे बोकारो थर्मल स्टेशन पहुंची थी। इसी दौरान लोको पायलट ने एक वैगन में आग लगने की सूचना रेलवे अधिकारियों को दी।

 

सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन ने सीआईएसएफ के अग्निशमन विभाग को तत्काल बुलाया। दमकल कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर नियंत्रण पा लिया।

 

स्टेशन मास्टर मिथिलेश कुमार यादव ने बताया कि सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मालगाड़ी का निर्धारित मार्ग बदल दिया गया। मालगाड़ी पहले केसीपीएच (KCPH) मार्ग से कोडरमा जाने वाली थी, लेकिन एहतियात के तौर पर उसे सीटीपीएस (CTPS) मार्ग से भेजने का निर्णय लिया गया।

 

स्टेशन मास्टर अरविंद कुमार के अनुसार आवश्यक सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद शाम करीब 7:10 बजे मालगाड़ी सीटीपीएस मार्ग से कुशमाही की ओर रवाना की गई।

 

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लोको पायलट से मिली सूचना के आधार पर सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। रेलवे और अग्निशमन विभाग के समन्वित प्रयास से स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी बड़े नुकसान की नौबत नहीं आई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *