
अरबिंद सिंह ( अंतर्कथा )
झरिया: भाजपा झरिया नगर के द्वारा झरिया शहर में बद से बदतर होती जा रही जलापूर्ति की समस्याओं को लेकर बुधवार 11 जनवरी को पुराना आरएसपी कॉलेज के समीप जमाडा कार्यालय के समक्ष नगर अध्यक्ष अरुण साव की अध्यक्ष्ता में जोरदार प्रदर्शन किया गया। हाथों मे तख्तियां लिए भाजपा नेताओं ने वर्तमान व्यवस्था के खिलाफ झामाडा का पुतला दहन करके चेतावनी और विरोध दर्ज कराई गई। प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं ने एक स्वर में झामाडा प्रबंधन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अविलंब झरिया शहर की जलापूर्ति की व्यवस्था में गुणात्मक सुधार नहीं आता है तो भाजपा इस मुद्दे को लेकर जनता के साथ सड़क पर उतरेगी और जोरदार आंदोलन करने को बाध्य होगी। झरिया नगर अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि कहा कि आज झरिया की जो भी समस्या होती है उसके प्रति झरिया विधायक की उदासीनता इस बात का द्योतक है कि उनको जनता के लिए नहीं बल्कि अपने हित के लिए राजनीति में आना था। झरिया की जनता पानी सहित अनेक मूलभूत सुविधाओं की समस्या से त्रस्त है परंतु विधायक के कान में चूं तक नहीं रेंगता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य राजकुमार अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शैलेश सिंह चंद्रवंशी, सुमन अग्रवाल, अखिलेश सिंह,दिलीप भारती, सरवन राम, सुनील साहू, मनोज प्रसाद, शिव अग्रवाल, संजू वर्मा, राज माली, जितेन सिंह ,अमित चौहान विजय चंद्रवंशी अशोक बरनवाल, उपेन्द्र विश्वकर्मा,रामप्रकाश सिंह, अजय वर्मा, भोला सेन मोदक, सुनील गुप्ता, राजेश गोस्वामी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some







Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
