• Fri. Mar 13th, 2026

लगातार नो इंट्री का उल्लंघन करते वाहन चालक और स्थानीय ग्रामीणों में तीखी नोख झोंक।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Mar 6, 2024

 

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

 

बरहरवा (संवाद सूत्र )- : 5 मार्च 2024 को मिली जानकारी के अनुसार पलटनिया रोड के झिकटिया चौक पर नो इंट्री के बावजूद एक ओवर लोड बालू से भरी ट्रैक्टर जिसका नंबर jh 17 m 5512 था जो काफी तेज गति से पतना चौक कि तरफ से दिग्घी मेन रोड के तरफ जा रही थी जिसे ग्रामीणों ने रोकना चाहा तो चालक और भी तेज गति से अपने वाहन को आगे बढ़ा दिया ,ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ स्कूली बच्चे बाल बाल बच गए। इसको लेकर वाहन चालक और ग्रामीणों के बीच तीखी नोक झोंक भी हुई। ग्रामीणों का एक सुर में कहना था कि जब इस सड़क के कई स्कूल के शिक्षको द्वारा भी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को आवेदन दिया गया है और खुद प्रशासन ने भी कई वाहनों को चेतावनी भी दिया है तो फिर ये लापरवाही क्यों। क्या वाहन चालक को प्रशासन का कोई भय नहीं।आखिरकार बच्चो कि जिंदगी का जिम्मेवार कोन होगा। प्रत्यक्षदर्शी के अनुशार जब कुछ ग्रामीण ने ट्रैक्टर चालक को मना करना चाहा तो ट्रैक्टर चालक ने तेज गति से अपने वाहन को वहां से भगाना चाहा,लेकिन किसी तरह ग्रामीणों ने उन्हें रोका जिससे कई ग्रामीण और वाहन चालक के साथ साथ वाहन के मालिक से भी काफी देर बक झक हुई।आखिरकार इतनी लापरवाही क्यों हो रही है। लगातार इस सड़क से भारी ओवर लोड वाहन गुजरते रहती है। सूत्रों से मिली जानकारी में ये भी पता लगता है कि इनमे कई वाहन अवैध रूप से बालू और चिप्स लेकर इस रास्ते से पूरी ओवर लोड होकर गुजरती है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *