• Tue. Mar 3rd, 2026

लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र में एक युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 6, 2023

 

लखीसराय के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के अलीनगर पंचायत अंतर्गत खर्रा गांव में एक युवती ने अपने कमरे में कड़ी से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका खर्रा गांव के टुनटुन यादव उर्फ पागो यादव की पुत्री 18 वर्षीय सुषमा कुमारी है, जो मानसिक रूप से बीमार बतायी जा रही है.

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मृतका सुषमा कुमारी तीन-चार दिनों से सही तरीके से खानपान नहीं कर रही थी.

शुक्रवार की रात जब घर के लोग खाना खाकर सोने के लिए घर की छत पर चले गये. इसी दौरान उसने घर के कमरे में पंखा की कड़ी से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के बाद घर के लोग उसे फंदा से उतारकर इलाज के लिए सूर्यगढ़ा ला रहे थे, लेकिन रास्ते में ही सुषमा की मौत हो गयी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *