• Tue. Mar 17th, 2026

लखीमाता कोलियरी समीप कार ने ऑटो में सवार स्कूली बच्चों को मारी टक्कर, बाल-बाल बचे बच्चें

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 8, 2022

 

अंतर्कथा :संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीमाता कोलियरी समीप बुधवार की भीषण हादसा होने से बच गया। जब मुगमा से निरसा की ओर जा रही एक ऑटो स्कूली बच्चों भरा हुआ एनएच 2 होते हुए डीएवी स्कूल जा रहा था। उसी समय लखीमाता कोलियरी के सामने एक हाइबा कार अचानक से पलट गई और पहले हाइबा ने एक छोटी कार को टक्कर मार दी।

टक्कर लगते ही कार अपना नियंत्रण खो दिया और सीधे ऑटो को टक्कर मार दी। जिससे ऑटो में सवार छोटे छोटे बच्चे घायल हो गए। स्थानीय निवासियों ने बताया की घायल बच्चों को एक निजी अस्पताल में ले गए है। जहां उनसबों का इलाज चल रहा है। ऑटो में करीब 8 स्कूली बच्चे सवार थे। ऑटो चालक वाहिद ने बताया कि वह बच्चों को लेकर डीएवी स्कूल निरसा जा रहा था। तभी ट्रक व कार में टक्कर हो गई। उसके बाद कार असंतुलित होकर ऑटो से टकरा गई। यह तो किस्मत अच्छी थी कि किसी को फायदा चोट नही आई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *