• Fri. Oct 23rd, 2026

*लंदन में भारत का जलवा, WF50 स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 में शब्बीर अली हबीब विरजी और यासीन मर्चेंट सम्मानित*

admin's avatar

Byadmin

Oct 23, 2026
crescent ad

लंदन, 22 अक्टूबर। लंदन में 17 और 18 अक्टूबर को आयोजित WF50 स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स 2026 में भारत को तीन सम्मान मिले। विश्व फेडरेशन ऑफ खोजा शिया इथना-अशरी मुस्लिम कम्युनिटीज की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय फुटबॉल कोच शब्बीर अली हबीब विरजी को दो पुरस्कार दिए गए, जबकि स्नूकर खिलाड़ी यासीन मर्चेंट को खेल में आजीवन योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

शब्बीर अली हबीब विरजी को फुटबॉल के क्षेत्र में उनके योगदान और प्रेरणादायक खेल सफर के लिए सम्मानित किया गया। वहीं, यासीन मर्चेंट को स्नूकर में उनके लंबे योगदान और उपलब्धियों के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।

इस अंतरराष्ट्रीय आयोजन में भारत की ओर से खेल और मीडिया क्षेत्र से जुड़े शुजा अली ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह पांच सदस्यीय अंतरराष्ट्रीय जूरी में शामिल थे और उन्होंने जूरी में भारत तथा एशिया का प्रतिनिधित्व किया। जूरी ने दुनिया भर से मिले नामांकनों का मूल्यांकन किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *