• Mon. Jun 15th, 2026

रोजो संक्रांति के शुभ अवसर पर श्री श्री विश्वनाथ बाबा सेवा समिति और यंग व्याॅज ग्रुप कुंवरदा के द्वारा मानभूम शैली छऊ का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jun 15, 2026
crescent ad

 

राजनगर : राजनगर प्रखंड के अंतर्गत बाना पंचायत के गांव कुंवरदा में रोजो संक्रांति के शुभ अवसर पर श्री श्री विश्वनाथ बाबा सेवा समिति और यंग व्याॅज ग्रुप कुंवरदा के द्वारा दिनांक 14 जून 2026 रविवार रात को मानभूम शैली छःऊ नृत्य धूमधाम से आयोजन किया गया।

 

रोजो संक्रांति पर पारंपरिक छऊ नृत्य एवं शिव पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और संस्कृति उत्सव में स्थानीय लोगों के अलावा झारखंड , उड़ीसा , बिहार और पश्चिम बंगाल से भी हजारों की संख्या में दर्शक पहुंचे थे , जिसमें पूरा क्षेत्र रात भर उत्सावी माहौल में डूबा रहा। छऊ नृत्य शैववाद , वैष्णव वाद में पाये धार्मिक विषयों पर आधारित लोकनृत्य के साथ किया गया। कलाकारों ने गणेश वंदना , महिषासुर वध, हर पार्वती , कृष्ण लीला , जरा सिंधु , सिद्धू कानू, लवकुश, नरसिंह अवतार छऊ नृत्य प्रस्तुत किये।

कार्यक्रम के दौरान प्रेम मार्डी ने छऊ के धार्मिक महत्व को समझाते हुए कहा कि इनमें चारों युगों का अद्भुत समावेश है शिव शक्ति को समर्पित यात्रा घाट सत्ययुग , वृंदावनी घट त्रेतायुग , गोरिया भार द्वापर युग, व कालिया घाट कलियुग को समर्पित है। छऊ हमारी समृद्धि संस्कृतिक विरासत का प्रतीक है और ऐसी परंपराओं को संरक्षित एवं बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है।

 

रात भर चले संस्कृत कार्यक्रम में पांडू आदिवासी सवार कल्याण महिला छऊ नृत्य समिति , गीतामनी सवर पश्चिम बंगाल , दांदूडीह महाशक्ति महिला करम झूमर एण्ड छऊ नृत्य समिति सुचित्रा मांझी पश्चिम बंगाल, दोनों टीमों ने एक से एक छऊ नृत्य प्रदर्शन कर सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिए ।

मुख्य अतिथि – प्रेम मार्डी जेएलकेएम , विशिष्ट अतिथि – श्रीमती आमोदीनी महतो जिला परिषद , सम्मानित अतिथि – राम सिंह हेंब्रम मुखिया बाना पंचायत , मनोज महतो समिति सदस्य बाना पंचायत।

कार्यक्रम को सफल आयोजन में समिति के विदेश्वर महतो , शत्रुघ्न महतो , सोती लाल महतो, दशरथ महतो उपेन महतो ,बैकुंठ महतो ,आलिप महतो , छुटू महतो , गोपाल महतो , जीतेन महतो, प्रकाश महतो , समिति के सभी सदस्यगण एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *