
अंतर्कथा प्रतिनिधि

*जमुई झाझा (अमित कुमार)-:* शुक्रवार को प्रखंड के लहरनियाटांड में एक 24 वर्षीय विवाहिता की मौत के बाद परिजनो ने उसे रेफरल अस्पताल लाया जहां समय पर डाॅक्टर की मौजदूगी ना देखकर परिजनों ने हंगामा करते हुये तोड़फोड़ कर दिया। हंगामा के बाद डाॅक्टर सदाब अस्पताल पहॅुचा और जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतिका बिटटू कुमार की पत्नी आरती देवी थी। घटना की जानकारी जैसे ही मृतिका के मायके वाले को मिली वे भी अस्पताल पहुॅच आरती की मौत न बताकर हत्या की आंशका ससुराल वालों पर जताया। लगभग चार घंटे तक मृतिका के परिजनों ने हंगामा मचाया इसको लेकर घटना की जानकारी पाकर झाझा पुलिस थानाध्यक्ष राजेश शरण अन्य पदाधिकारी संग पुलिस जवानों के लेकर घटना स्थल पहुॅच मृतिका के मायके वालों को शांत करवाया। मृतिका के चाचा लक्ष्मीपुर थानाक्षेत्र के बघमा निवासी संतोष यादव ने पुलिस को बताया कि मुझे दामाद के ने बताया था कि आरती को ठंड लग रही है और तबीयत खराब हो गया जिसके बाद मै शहर के एक निजी अस्पताल पहुॅचा जहां पता चला कि मेरी भतीजी की मौत हो गई लेकिन आरती के ससुराल वाले मृतक को फिर रेफरल अस्पताल लेकर आया। मृतिका के चाचा और मां हेमंती देवी ने भी पुलिस को जानकारी दिया कि मेरी भतीजी ,बेटी के साथ मेरा दामाद पहले भी मारपीट करता था जिसको लेकर दो बार पंचायती भी हुआ। हमलोग ने दो वर्ष पूर्व इसकी शादी बिटटू कुमार से किया था,बाद में दहेज को लेकर मेरी पुत्री के साथ मारपीट किया जाता था। मृतिका के मां ने पुलिस को आवेदन दिया है इसके उपरांत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल जमुई भेज जांच मे जुट गई।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
