

ऐतिहासिक स्थलो का भ्रमण विद्यार्थियों को इतिहास का अध्ययन प्राप्त करने में उपयोगी : सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही प्रखंड अंतर्गत शिवपुर गडलाही में संचालित रेन्बो स्कूल बरही के 100 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए राजगीर एवं नालंदा ले जाया गया। बच्चे राजगीर की पहाड़ियों का अवलोकन, ब्रह्मकुंड, राजगीर के पांडु-पोखर, वेणुवन, पहाड़ों, नालंदा विष्वविद्यालय के ऐतिहासिक खंडहरों, संग्रहालय, जरासंध का अखाड़ा, गरम जल स्नान सहित विभिन्न ऐतिहासिक स्थल और मंदिरों का अवलोकन किए एवं पहाड़ियों के मनमोहक दृश्य का आनंद उठाएं। विश्व शांति स्तूप मंदिर में भगवान बौद्ध का दर्शन भी किए उसके बाद बिहार के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल नालंदा विश्वविद्यालय का परिभ्रमण किया एवं विद्यार्थियों को नालंदा विश्वविद्यालय के इतिहास को विषय विस्तार से देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ। सभी विद्यार्थियों ने मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर दही चूड़ा तिलकुट एवं खिचड़ी का आनंद एक साथ लिए। मौके पर विद्यालय के निदेशक सिकन्दर प्रसाद कुशवाहा ने कहा कि ऐतिहासिक स्थल का भ्रमण कर छात्र-छात्राओं का इतिहास का अध्ययन प्राप्त करने में सहूलियत होगी। वे ऐतिहासिक स्थल के बारे में किताबों में पढ़ाई करते है। उन्होंने कहा कि विद्यालय की यह योजना छात्रों के लिए मानसिक व बौद्धिक विकास में सहायक साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई, खेलकूद के साथ-साथ परिभ्रमण की भी काफी जरूरी होती है। परिभ्रमण के दौरान बच्चें जिन दार्शनिक स्थल की चर्चा अपने शिक्षकों से सुनते हैं उसे वे अपने नजरों से देखेंगे। इससे विद्यार्थियों में अपने इतिहास के प्रति जागरूकता पैदा होती है। शैक्षणिक भ्रमण में सुधीर कुमार, राजू कुमार, आयुष कुशवाहा, सिंधु प्रजापति, निशी कुमारी, खुशबू कुमारी, सोनू कुमार, सोनम कुमारी, राखी कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सपना कुमारी सहित सैकड़ों बच्चो ने भाग लिया। शैक्षणिक भ्रमण में उप प्राचार्य पंचम पांडेय, गौरी शंकर, प्रवीण कुमार, राजेश यादव, संकेश कुमार, नरेश कुमार, रंजीत यादव, उषा कुमारी, रिंकी कुमारी, पूजा दुबे, सुधा कुमारी, स्वेता कुमारी, सरिता कुमारी, प्रीति कुमारी, रिफ्फत प्रवीण, खुशबू कुमारी, रौशनी कुमारी आदि उपस्थित रहें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
